spot_img

Ludhiana: पंजाब : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लाढ़ोवाल से फिर शुरू हुई

लुधियाना:(Ludhiana) कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह यहां लाढ़ोवाल से फिर शुरू हुई। इस पदयात्रा ने लोहड़ी उत्सव के कारण शुक्रवार को एक दिन का विराम लिया था। यात्रा का पंजाब चरण बुधवार को फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से शुरू हुआ था।

यात्रा के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद मनीष तिवारी, गुरजीत सिंह औजला, कपूरथला विधायक राणा गुरजीत सिंह, पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला और पार्टी के अन्य नेताओं ने गांधी के साथ पदयात्रा की।

भीषण ठंड के बावजूद सैकड़ों लोग पदयात्रा में शामिल हुए। पार्टी के कई समर्थक यात्रा के दौरान राष्ट्रध्वज लेकर चले। यह यात्रा कपूरथला में फगवाड़ा के मेहत गांव के पास रात्रि विश्राम करेगी।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी, जहां राहुल जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तिरंगा फहराएंगे।

यह पदयात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से होकर गुजर चुकी है।

Shimla : रोहडू में चिट्टा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, मैकेनिक बना यूपी का सप्लायर गिरफ्तार

शिमला : (Shimla) शिमला जिला के रोहडू थाना (Rohru police station in Shimla district) क्षेत्र में चिट्टा तस्करी ('Chitta' (heroin) smuggling) के एक संगठित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles