spot_img

Ludhiana: लुधियाना में श्रमिकों पर गिरा पिघला हुआ लोहा, आठ मजदूर अस्पताल में भर्ती

लुधियाना:(Ludhiana) पंजाब के लुधियाना स्थित एक फैक्टरी (A factory at Ludhiana) में बृहस्पतिवार को पिघला हुआ लोहा गिरने से आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लुधियाना के साहनेवाल के निकट यह हादसा हुआ, जहां सभी श्रमिक एक फैक्टरी में रात के समय काम कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक बताई गई है। साहनेवाल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Doda : डोडा में तेज अभियानों के बीच वांछित आतंकवादियों के पोस्टर आए सामने

डोडा (Doda) : आतंकवाद विरोधी अभियान (Intensifying anti-terrorism operations) को तेज करते हुए डोडा जिले की पुलिस ने कई रणनीतिक स्थानों पर पोस्टर लगाए...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles