spot_img

Ludhiana : भ्रष्टाचार में ‘आआपा’ के कई नेता जेल और बेल पर हैं : सीएम योगी

उप्र के मुख्यमंत्री ने लुधियाना एवं फतेहगढ़ में किया जनसभाओं को संबोधित

आआपा भ्रष्टाचार के खिलाफ ही खड़ी हुई थी लेकिन अपने लक्ष्य से भटक गई

योगी का वादा: भाजपा सरकार बनने पर पंजाब को 48 घंटे में माफिया मुक्त करेंगे

लुधियाना : इस चुनाव में एक तरफ सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण एवं विरासत का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन है। आम आदमी पार्टी अब दागी पार्टी बन चुकी है। यह देश का पहला राजनीतिक दल है जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी हुई थी लेकिन इसके कई नेता भ्रष्टाचार के मामले में ही आज जेल-बेल पर हैं। यह पार्टी पंजाब की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है। पंजाब ने समृद्धि के नए मानक गढ़े हैं लेकिन अब यहां माफिया हावी हो गए हैं।

पंजाब का युवा सुरक्षा करने के बाद अपना पसीना बहाकर हरित क्रांति के सपने को साकार करता था। पंजाब के कारण भारत सोने की चिड़िया कहलाने का हकदार था पर आज यहां के युवाओं को ड्रग माफिया की चपेट में देखकर मेरा हृदय रोता है। पंजाब की स्थिति देखकर दुख होता है कि कांग्रेस और आप इसे कहां लेती गई। यह दिल्ली में मिलकर लड़ेंगे और पंजाब में आरोप-प्रत्यारोप करेंगे। पूरे इंडी गठबंधन का यही हाल है। इनका देश से कोई लेना-देना नहीं है।

उक्त बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने लुधियाना लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू और फतेहगढ़ से प्रत्याशी गेजाराम के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि मैं और रवनीत सिंह बिट्टू साथ सांसद थे। वे भले ही दूसरी पार्टी में थे, लेकिन राम मंदिर, देश और पंजाब के विकास की चर्चा करते थे। मैं यूपी का चुनाव छोड़कर लोकसभा चुनाव की अंतिम जनसभा लुधियाना में करने आया हूं। अगर ऐसे युवा के लिए कांग्रेस और आप के मन में सम्मान नहीं है तो पंजाब के लिए भी सम्मान नहीं है। दोनों पार्टियां देश को आतंकवाद की आग में झोंक रही हैं। अराजकता पैदा करना चाहती हैं।

योगी ने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि जिस पंजाब की धरती से गुरु नानक देव ने जाकर अयोध्या में तत्कालीन राम मंदिर का दर्शन किया था। गुरु गोविंद सिंह ने निहंगों की फौज भेजी थी। योगी ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता की इतनी लालसा थी कि गुरु नानक देव की पावन स्थली करतारपुर साहिब को यह लोग भूल गए थे। मोदी जी ने करतारपुर कॉरिडोर बनाकर भारत के गौरव को बढ़ाया और गुरु परंपरा को सम्मान दिया। सनातन की ढाल बनकर गुरु तेगबहादुर ने शहादत दी थी। गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों ने खुद को बलिदान कर दिया था।

New Delhi : विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स का आईपीओ लॉन्च, 9 तक लगा सकते हैं बोली

नई दिल्ली : (New Delhi) इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर बनाने वाली कंपनी विक्ट्री इलेक्ट्रिक व्हेकिल्स इंटरनेशनल (Victory Electric Vehicles International) का 34.56...

Explore our articles