
लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ‘बॉटल नेक’ से ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ (‘bottleneck’ to a ‘breakthrough state’) तक का सफर तय किया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के मार्गदर्शन में संभव हुआ। लोकभवन में ‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’ कार्यक्रम (‘Nine Years of Reconstruction’) के दौरान उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन करते हुए उन्होंने यह बात कही।
लॉ एंड आर्डर, इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़े बदलाव
योगी ने कानून-व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, रोजगार और कल्याणकारी योजनाओं में बड़े बदलाव का दावा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योग, एयरपोर्ट, सड़क कनेक्टिविटी और एमएसएमई क्षेत्र में तेजी आई है, जबकि पुलिस भर्ती, साइबर थानों और महिला सुरक्षा पर विशेष काम हुआ है।
2017 से पहले कमजोर था बुनियादी ढांचा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले बुनियादी ढांचे की स्थिति कमजोर थी, जबकि अब गांव से शहर तक बेहतर कनेक्टिविटी विकसित हुई है। काशी में देश का पहला रोपवे निर्माणाधीन (country’s first ropeway is currently under construction in Kashi) है और प्रदेश में एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। निवेश के माहौल में सुधार के चलते बड़ी संख्या में उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं।
गन्ना किसानों को समय पर मिला पैसा
उन्होंने कृषि, शिक्षा और सामाजिक योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों को गन्ना मूल्य का समयबद्ध भुगतान हुआ है और बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सुविधाएं बेहतर की गई हैं। सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव सभी वर्गों तक पहुंचाई गई हैं, जिससे प्रदेश में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।


