spot_img
HomelatestLucknow : सपा विधायक अतुल प्रधान पूरे सत्र से निष्कासित

Lucknow : सपा विधायक अतुल प्रधान पूरे सत्र से निष्कासित

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश विधान सभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Health Minister and Deputy Chief Minister Brajesh Pathak) के उत्तर से असंतुष्ट सपा के विधायकों ने हंगामा कर दिया। लगातार बीच में बोलने पर सपा के विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ विधान सभा अध्यक्ष ने पूरे सदन की कार्यवाही से निष्कासन की कार्रवाई की है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सदन में विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। असंतुष्ट होकर सपा के विधायकों का सदन में हंगामा शुरू हो गया। सरकार के खिलाफ सदन में नारेबाजी करने लगे। सवाल पूरा होने के बावजूद अतुल प्रधान लगातार बोले ही जा रहे थे। इस पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अतुल प्रधान को पूरे सदन की कार्यवाही से निष्कासित कर दिया है। सपा के सदस्य बेल में आ गए और सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इसके साथ ही विधान सभा 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर