spot_img

Lucknow : उप्र में छह आईपीएस अफसर का तबादला, आगरा पुलिस कमिश्रर हटाये गए

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश में मंगलवार को छह आईपीएस अधिकारियों का तबादला (Six IPS officers were transferred) हुआ है। आगरा के पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह को हटाते हुए पुलिस मुख्यालाय से सम्बद्ध किया गया है। उनकी जगह पर गोरखपुर के पुलिस महानिरीक्षक जे. रवीन्द्र गौड़ को आगरा का पुलिस कमिश्नर बनाया है।

इसके अलावा चन्द्र प्रकाश द्वितीय को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से हटाते हुए पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना में नवीन तैनाती दी गई है। प्रेम कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालाय से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज बनाया गया है।

सुरेश राव ए. कुलकर्णी को अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से स्थानांतरण करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर के पद तैनात किया गया है। शिवहरि मीना को पुलिस उप महानिरीक्षक उप्र कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Explore our articles