spot_img

Lucknow : लखनऊ की रतन बहनों ने छत्तीसगढ़ में कथक नृत्य कर पाई प्रशंसा

लखनऊ : लखनऊ की युगल कथक नृत्यांगना रतन सिस्टर्स ने छत्तीसगढ़ ने अपने नृत्य का प्रदर्शन कर वहां दर्शकों की खूब प्रशंसा पाई। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कथक नृत्य का एकल प्रदर्शन हुआ।

कथकाचार्य स्व.पंडित अर्जुन मिश्र और वर्तमान में कथक गुरू सुरभि सिंह की शिष्याएं ईशा रतन, मीशा रतन, संगीता कश्यप ने अपनी कथक की एकल मंच प्रस्तुति दी। उनके साथ तबले पर लखनऊ घराने के वरिष्ठ तबला वादक पंडित विकास मिश्र व पढंत और हारमोनियम पर जगजीत ने साथ दिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र, झारखंड, मध्यप्रदेश के साथ स्थानीय प्रतिभागी भी शामिल हुए।

Explore our articles