spot_img

Lucknow: गहलोत सरकार पर गारंटी आय योजना को लेकर मायावती ने साधा निशाना

लखनऊ:(Lucknow) बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार की न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट्विट कर कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा आमचुनाव से ठीक पहले न्यूनतम आय गारण्टी योजना आदि की घोषणा करना यह जनहित का कम तथा इनके राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा। इससे गरीब जनता को तुरन्त राहत मिलना मुश्किल, फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित है ?

आगे उन्होंने कहा कि वैसे तो गहलोत सरकार अपने पूरे कार्यकाल कुंभकर्ण की नींद सोती रही और आपसी राजनीतिक उठापटक में ही उलझी रही, वरना जनहित व जनकल्याण से जुड़े अनेकों कार्य प्रदेश की जनता की गरीबी, बेरोजगारी, उनके पिछड़ेपन व तंगी के हालात के कारण सरकार द्वारा काफी पहले ही शुरू कर देना जरूरी था।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles