spot_img

Lucknow : भाजपा नेता कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का निधन

लखनऊ:(Lucknow ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का शनिवार को निधन हो गया। महेन्द्र सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह के पूज्य पिता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। कामेश्वर गोरखपुर के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबियों में से हैं।

Bristol : श्री चरणी को भरोसा, इंग्लैंड के विरूद्ध निर्णायक टी-20 मुकाबले में मजबूत वापसी करेगा भारत

ब्रिस्टल : (Bristol) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी (left-arm spinner for the Indian women's cricket team) ने भरोसा...

Explore our articles