spot_img

Lucknow: केशव प्रसाद मौर्य और अजय राय ने लगाये आरोप-प्रत्यारोप

लखनऊ:(Lucknow) उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी दौरे के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नया मुल्ला कहे जाने पर अजय राय ने पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य को जनपद को सम्भालने की सलाह दी। दोनों नेताओं के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप से उनके समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपने बयान का एक वीडियो जारी किया। अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से कहना चाहूंगा कि आप जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं, वह आपके पद को शोभा नहीं देता। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके जनपद में तीन हत्यायें हुई हैं, उपमुख्यमंत्री उस पर ध्यान दें।

अजय राय ने कहा कि हमसे बड़ा धार्मिक कोई नहीं है। जब साधु संतों पर लाठियां चली थीं, उस वक्त हम लोगों ने प्रतिरोध किया था। इस पर हम लोगों पर कार्रवाई भी हुई थी। सनातनी हैं, बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए अच्छे शब्द उपयोग नहीं करने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभी नए ’मुल्ला’ की तरह हैं, प्याज ज्यादा खा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष की पहले क्या छवि रही है, यह बात सभी जानते भी हैं।

राजनीतिक विश्वलेषक और वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने दोनों नेताओं के बयानबाजी पर कहा कि दोनों नेताओं को मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए। अजय राय तो सरकार में नहीं हैं लेकिन केशव प्रसाद मौर्य सरकार में है। इन्हें ज्यादा बड़प्पन दिखाना होगा।

Kishanganj : किशनगंज SDPO गौतम कुमार पर शिकंजा, आय से ₹1.94 करोड़ अधिक संपत्ति का आरोप

किशनगंज : (Kishanganj) बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) (EOU) ने मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ-वन गौतम कुमार (Gautam Kumar) के...

Explore our articles