spot_img

Lucknow : पानी की टंकियों में ऑटोमेटिक सेंसर पैनल लगायें : डॉ इन्द्रमणि

लखनऊ : लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि परिजात अपार्टमेंट में वाॅटर टैंक में ओवर फ्लो से पानी की बर्बादी होती है, इसे ध्यान में रखते हुए पानी की टंकियों में ऑटोमेटिक सेंसर पैनल लगाए जाएं।

गोमती नगर स्थित पारिजात अपार्टमेंट एवं पंचशील अपार्टमेंट के विकास कार्यों की समीक्षा में डॉ इन्द्रमणि ने कहा कि परिजात अपार्टमेंट में आगामी 15 मई तक समस्त अवशेष कार्यों को हर हाल में पूर्ण कराएं। बेसमेंट में रैम्प शिफ्टिंग के कार्य को 15 अप्रैल तक पूर्ण कराकर अग्निशमन विभाग से एनओसी प्राप्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कम्पाउंड के मुख्य तीन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगवाये जाएं, साथ ही पार्क में झूले आदि लगाने के लिए अवस्थापना मद से एस्टिमेट तैयार कराया जाए।

Explore our articles