Lucknow: बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

0
134

लखनऊ:(Lucknow) आरोग्य भारती अवध प्रांत की ओर से मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज जियामऊ में विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आरोग्य भारती के राष्ट्रीय विद्यालय स्वास्थ्य प्रबोधन प्रमुख भोलानाथ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बालिकाओं का प्रबोधन किया।

भोलानाथ ने कहा कि योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाया जा सकता है। भुुजंगासन,वज्रासन,हलासन और धनुरासन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।

उन्होंने बताया कि मनुष्य में दो प्रकार की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। एक जन्मजात होती है जन्म से ही होती है और दूसरी विकसित की जाती है।

भोलानाथ ने कहा कि पौष्टिक और संतुलित आहार का सेवन करें। हरी पत्तेदार सब्जियां,मौसम के फल, अंकुरित अनाज, उच्च फाइबर युक्त भोजन अपने दैनिक आहार में जोड़ें।

कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों के साथ आरोग्य भारती के 15 पदाधिकारी एवं विद्यालय की 20 शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. बी एन सिंह, आरोग्य भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र सहसंयोजक डॉ. संग्राम सिंह, आरोग्य भारती अवध प्रांत उपाध्यक्ष वैद्य अभय नारायण तिवारी तथा विद्यालय की प्राचार्य डॉ. रागिनी मिश्र की विशेष उपस्थिति रही।