spot_img

Lucknow : पूरे परिवार ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत

Lucknow: Entire Family Consumes Poison; Mother and Son Die

अधेड़ की हालत नाजुक, जहर खाने का कारण अस्पष्ट
लखनऊ : (Lucknow)
राजधानी के बंथरा क्षेत्र (capital city’s Banthra area) में शुक्रवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की घटना ने सनसनी फैला दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम नीवा निवासी रूप नारायण (Roop Narayan—a resident of Niva village) परिवार का पालन-पोषण होटल व पान की दुकान से करते थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी तारावती (50) और बेटे संदीप (his wife Taravati (50) and son Sandeep) के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल भिजवाया।

संदीप की जेब से मिला सुसाइड नोट
अस्पताल में डॉक्टरों ने तारावती और संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूप नारायण का उपचार जारी है। जांच के दौरान संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट (suicide note was recovered from Sandeep’s pocket) बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराने की बात लिखी गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Explore our articles