
लखनऊ : (Lucknow) यूपी के जनपद देवरिया (Deoria district of Uttar Pradesh) में शिक्षक आत्महत्या प्रकरण ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने (Uttar Pradesh government) त्वरित और कड़ा कदम उठाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शालिनी श्रीवास्तव (District Basic Education Officer (BSA) Shalini Srivastava) को निलंबित कर दिया है। शासन स्तर पर प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों को आधार बनाकर यह कार्रवाई की गई है, जिससे स्पष्ट संदेश गया है कि लापरवाही या संवेदनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार ने संकेत दिए हैं कि प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों या कर्मियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग के भीतर इस घटना को लेकर गंभीर मंथन शुरू हो गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।


