spot_img

Lucknow: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी को लखनऊ पहुंचेगी

लखनऊ:(Lucknow) कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Congress Party’s Bharat Jodo Nyay Yatra) 20 फरवरी को रायबरेली होते हुए लखनऊ पंहुचेगी। यात्रा में चल रहे राहुल गांधी लखनऊ में रात्रि विश्राम करेंगे। उक्त जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने दी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं, छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। 22 फरवरी से शुरू हो रहे यूपी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान रखते हुए, भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 से 21 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। पहले 26 फरवरी तक रहना था।

अंशू ने कहा कि 16 फरवरी को वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फ़रवरी को अमेठी पहुंचेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा, अमेठी लोकसभा के गौरीगंज पहुंचेगी, जहां पर राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगें।

उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ से यात्रा 21 फ़रवरी को उन्नाव पहुंचेगी। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए कानपुर में प्रवेश करेगी यात्रा, कानपुर से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचकर 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी।

New Delhi : अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी सावित्री ठाकुर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी)...

Explore our articles