spot_img

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, बोले- हमारा हर काम हो देश के नाम

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगाध्वज फहराकर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज भारतवर्ष के गणतंत्र के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और आजादी के अमृत महोत्सव काल में हम यह दूसरा गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जिसकी मैं आप सभी को हृदय से बधाई देता हूं।

गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की देता है प्रेरणा

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया के बड़े संविधानों में से एक है। यहां के संविधानविदों ने इस दिन इसे लागू किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। हमारा हर काम देश के नाम होना चाहिए। इस नाते नेशन फर्स्ट को रखते हुए हमें काम करना है।

उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान की महानता है कि संविधान लागू करने के साथ ही यहां लिंग व जाति आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। यह संविधान अपने कर्तव्यों के प्रति भी आग्रही बनाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी बात के साथ ही व्यापक कार्ययोजना को लेकर आगे बढ़ने का आग्रह किया है। हमसब इसका पालन करते हैं तो 20247 तक भारत दुनिया के अग्रणी देशों में आगे होगा। हमें यह याद रखना होगा कि संविधान हमसबके लिए सर्वोपरि है।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles