spot_img

Lucknow: मुख्यमंत्री ने जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्य संचालित करने के दिए निर्देश

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से प्रभावित लोगों को अनुमन्य राहत राशि का अविलंब वितरण करें।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जल भराव की स्थिति में जल निकासी के लिए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। नदियों के जल स्तर की सतत् निगरानी की जाए। फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा सके।

Mumbai : झूठे बम विस्फोट की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) नांदेड़ जिले की पुलिस (Nanded district police) ने बीड़ जिले से बम विस्फोट की झूठी धमकी देने वाले आरोपित को बीती...

Explore our articles