
जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, कहा-शिवाजी महाराज का जीवन प्रेरणादायी
लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए संदेश में शिवाजी महाराज को सनातन संस्कृति का अप्रतिम रक्षक और राष्ट्रधर्म का उपासक बताया।
उन्होंने कहा कि ‘हिंदवी स्वराज’ (‘Hindavi Swaraj’) की स्थापना कर शिवाजी महाराज ने स्वाभिमान, साहस और सुशासन की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो भारतीय इतिहास में प्रेरणा का स्थायी स्रोत बनी हुई है।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि शिवाजी महाराज का त्याग, पराक्रम और राष्ट्रनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा का उनका संकल्प भारतीय समाज को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों से शिवाजी महाराज के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान भी किया।


