spot_img

Lucknow : लखनऊ के आलमबाग मैट्रो स्टेशन पर युवक के बैग में मिला कारतूस

लखनऊ : (Lucknow) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow, the capital of Uttar Pradesh) के आलमबाग मैट्रो स्टेशन (Alambagh Metro Station) पर रुटीन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से जांच दल को कारतूस मिला है। इसके बाद आलमबाग पुलिस ने युवक से कारतूस के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

मैट्रो की सुरक्षा टीम में तैनात अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar posted in the Metro security team) ने मंगलवार काे बताया कि सोमवार शाम को एक युवक के बैग को जांच के लिए एक्सरे स्कैनिंग मशीन (scanning machine for investigation) में डाला, तो बैग में जिंदा कारतूस दिखा। कारतूस दिखते ही सुरक्षा टीम ने बैग और युवक को पकड़कर स्टेशन पर बने कंट्रोल रूम ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। उसने अपना नाम जौनपुर जिले के रहने वाला मो. मुसैफी अजीज (Mohammad Musaifi Aziz, a resident of Jaunpur district) बताया। कारतूस पर डब्ल्यूसी 043 अंकित था। (WC 043 was marked on the cartridge) मैट्रो स्टेशन प्रबंधन की ओर से युवक के खिलाफ आलमबाग पुलिस काे तहरीर दी गई।

आलमबाग थानेदार सुभाष चन्द्र (Alambagh police station in-charge Subhash Chandra) ने बताया कि युवक से बरामद कारतूस के पीछे का मकसद क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles