Sign in
  • होम
  • महामुंबई
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • गैजेट्स
  • धर्म
  • नॉलेज
    • काम की खबर
    • बिग स्टोरी
    • ज्ञानशाला
    • खाना खज़ाना
    • रिसर्च स्टोरी
  • ओपिनियन
    • सम्पादकीय
    • जीना इसी का नाम है
    • प्रेरक प्रसंग
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • जीवन ऊर्जा
    • सरगोशियां
  • दायित्वनामा
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Logo
  • ई- पेपर
  • वेब स्टोरी
  • वीडियो
  • अपना शहर चुनें
    • नई दिल्ली
    • मुंबई
    • अहमदाबाद
    • बेंगलुरु
    • कोलकाता
Logo
  • ई- पेपर
  • वेब स्टोरी
  • वीडियो
  • अपना शहर चुनें
    • नई दिल्ली
    • मुंबई
    • अहमदाबाद
    • बेंगलुरु
    • कोलकाता
spot_img
crime news

Dhaka : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह माह के कारावास की सजा

Home latest Lucknow : बजट सत्र : आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को...
  • latest
  • Life Style
  • lucknow
  • National
  • POLITALKS
  • Uttar Pradesh

Lucknow : बजट सत्र : आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन – योगी आदित्यनाथ

By
India Ground Report
-
February 10, 2024
0
158
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

    विधान सभा में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर बोला हमला, भारत रत्न के लिए केन्द्र का किया धन्यवाद

    लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधान सभा में बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के फैसले समेत केन्द्र सरकार के कार्यों की सराहना की तो अपनी सरकारी की उपलब्धियों को भी गिनाया। विपक्ष पर भी खूब कटाक्ष किए। विपक्ष पर हमला करते हुए बोले कि आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन।

    नेता सदन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महान विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केन्द्र का आभार व्यक्त करता हूँ। चौधरी साहब का सम्मान कोटि-कोटि अन्नदाता किसानों का सम्मान है। चौधरी साहब के प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में विकास के प्रयास सराहनीय हैं। किसान 2014 के बाद राजनितिक एजेंडे में आया। यह चौधरी साहब की देन है। मै सोच रहा था कि जब बजट पर नेता विरोधी दल बोलेंगे तो चौधरी साहब पर बोलेंगे लेकिन…। इनकी स्थिति ये हो गयी है कि कोई साथ नहीं आ रहा, क्योंकि सब जानते हैं कि ये कब किसको धोखा दे दें, किसी को पता नहीं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा में गंभीर चर्चाएं हुईं। देर रात तक सदन चला। 93 सदस्यों को चर्चा में भाग लेने के धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में हमने पहला बजट मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को साक्षी बनाकर प्रस्तुत कर रहे हैं। आज जब हमने आठवां बजट पेश किया तो रामलला को हमने विराजमान कर दिया और बजट भी उनके चरणों मे समर्पित है।

    उन्होंने कहा कि अमृतकाल के पहले बजट में रामराज्य के अवधारणाओं को समावेश करने का प्रयास हुआ है। बजट ने उत्तर प्रदेश को समृद्ध बनाने के प्रयास है। बजट में अंत्योदय से विकसित अर्थव्यवस्था तक के प्रयास हैं। कृषि कल्याण से लेकर गरीब तक, स्वस्थ, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण करने का संकल्प है।

    मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नेता विरोधी दल को बजट के आकार को लेकर चिंता होगी। ये बजट देश के किसी राज्य का सबसे बड़ा बजट है। नेता विरोधी दल के 2016 के चुनावी बजट से दोगुना से बड़ा बजट है। बजट में अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कार्य है।

    उत्तर प्रदेश के जीडीपी की बात हुई तो पिछले 7 वर्ष में कोरोना महामारी के बावजूद जी एस डी पी को दुगुना किया गया। 70 वर्षों में प्रदेश को जहां पहुँचने में समय लगा, हम सात वर्षों में उससे आगे ले गये। आज अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश देश की नंबर दो की अर्थव्यवस्था बन चुका है। आज प्रदेश बीमारू राज्य से रेवेन्यु सरपलस स्टेट है। प्रदेश में पेट्रोल डीजल की दर देश में सबसे कम है। इसका कारण रामराज्य की अवधारणा है।

    जैसे जब बादल बरसता है तो सब पर समान रूप से बरसता है। यही बजट है। कोई नया शुल्क नहीं लगा। सभी 75 जनपदों को समान रूप से देखा गया। हमने कर चोरी को रोका, राजस्व को बढ़ाया। आज प्रदेश में डिजिटली लेन देन होता है। ग्रामीण इलाकों में जागरूकता है। डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में बैंकिंग सेवा अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उत्तर प्रदेश में बैंकिंग व्यवसाय 26 लाख करोड़ का हो चुका है।

    नेता सदन ने नेता विरोधी दल पर व्यंग्य करते हुए कहा कि आप अयोध्या जाना नहीं चाहते। ब्रिटेन तो अक्सर जाते हैं। टिकट कौन बुक करवाता है। ये भी पता है। आपने तो अपने कार्यकाल मे दिया था एक फेल्योर स्टेट। हमने बनाया एक सिक्योर स्टेट। आपने लूटे मिलियन, हम देंगे प्रदेश को वन ट्रिलियन।

    • TAGS
    • 13 may 2019 - the hindu editorial discussion & news paper analysis in hindi [upsc/ ssc/ ibps] - veer
    • 7:00 am - the hindu editorial analysis by vishal sir | 13 may 2019 | bank
    • ground india report
    • ground report
    • ground report india
    • igr
    • india ground report
    • indiagroudreport
    • indiaground
    • indiagroundreport
    • irctc latest news
    • irctc latest share news
    • irctc share analysis
    • irctc share latest news
    • irctc share news
    • irctc share target price
    • irctc stock analysis
    • irctc stock target price
    • lucknow to ghazipur purvanchal expressway
    • mumbai news
    • purvanchal expressway contractors
    • upsc & state psc
    • इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleLucknow : बजट पारित होने के साथ ही विधान सभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित
      Next articleNew Delhi : 67वां अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी सम्मेलन 12 से 16 तक लखनऊ में, आरपीएफ करेगा मेजबानी
      India Ground Report
      India Ground Report
      http://indiagroundreport.com
      Logo

      Download App from

      Facebook
      Instagram
      Twitter
      WhatsApp
      Youtube

      Company

      • About Us
      • Terms and Conditions
      • Our Team
      • Advertise with Us
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      • Sitemap

      Must Read

      Dhaka : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को छह माह के कारावास की सजा

      crime news July 2, 2025 0
      ढाका : (Dhaka) बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना...

      Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर नहीं रुकी ‘सितारे जमीन पर’ की उड़ान

      cinema gali July 2, 2025 0
      मुंबई : (Mumbai) आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन...

      Mumbai : फातिमा संग रिश्ते की अफवाहों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी

      cinema gali July 2, 2025 0
      मुंबई : (Mumbai) आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल'...

      © 2029 India Ground Report. All Rights Reserved. Designed & Maintained by Creative web Solution

      Go to mobile version