
विधायक से जुड़े ठिकानों पर दूसरे दिन भी डटे रहे आयकर विभाग के अफसर
लखनऊ/बलिया : (Lucknow/Ballia) बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह (Bahujan Samaj Party MLA Umashankar Singh) और उनके परिजनों से जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग (Income Tax Department) की कार्रवाई गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही। बलिया जिले के पैतृक गांव खनवर, सहयोगियों के आवासों और लखनऊ स्थित निवास सहित कुल तीन प्रमुख स्थानों पर विभागीय टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही हैं। कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीतिक हलचल तेज है।
कोई आधिकारिक बयान नहीं
सूत्रों के अनुसार, बुधवार से शुरू हुई तलाशी के दौरान परिसरों को सुरक्षा घेरे में लेकर आवाजाही सीमित कर दी गई थी। हालांकि आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अब तक जब्ती या बरामदगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर किया ट्वीट
विधायक के पुत्र ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि परिवार जांच में सहयोग कर रहा है और विधायक स्वास्थ्य कारणों से लखनऊ में चिकित्सकीय देखरेख में हैं। मामले की पुष्टि स्थानीय प्रशासन और विधायक के सहयोगियों ने भी की है।


