लखनऊ: (Lucknow) अंडर-25 क्रिकेट लीग में आशा स्पोर्ट्स फाउंडेशन को ब्लेज विलो क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट से हरा दिया। ब्लेज के गेंदबाज आर्यन गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर चार विकेट झटके।
आशा स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए । सार्थक शर्मा ने सर्वाधिक 41 रन बनाया। वहीं सलामी बल्लेबाज वरुन सिंह ने 35 रन का योगदान दिया। शिवांश कौशल ने 26 रन बनाया। तनय त्रिपाठी ने 24 रन का योगदान दिया। आदित्य ने 20 रन बनाया, जबकि ब्लेज विलो की टीम ने मात्र एक विकेट गंवाकर 176 रन बना लिए और नौ विकेट से मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज सुनीत सिंह ने 68 बाल पर 68 रन बनाए और अंत तक मैदान में डटे रहे। वात्सल्य श्रीवास्तव सर्वाधिक 93 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 14 चौका और दो छक्का की मदद से यह रन बनाए।


