spot_img

Lucknow : जापान में निवेश का ‘मेगा डे’: यूपी में उद्योगों को नई रफ्तार

Lucknow: A 'Mega Day' of Investment in Japan: A New Boost for Industries in Uttar Pradesh

लखनऊ : (Lucknow) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के जापान दौरे की शुरुआत बड़े निवेश संकेतों के साथ हुई। पहले ही दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए, जिससे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई गति मिलने की उम्मीद है।

पहले दिन के ये समझौते भारत-जापान औद्योगिक साझेदारी (India-Japan industrial partnership) को नई दिशा देने के संकेत हैं। सरकार का मानना है कि इन निवेशों से प्रदेश की विनिर्माण क्षमता, रोजगार सृजन और तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इन प्रमुख कंपनियों से हुआ करार
दौरे के दौरान जिन प्रमुख कंपनियों के साथ करार हुए, उनमें कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस, ओएंडओ ग्रुप, फूजी जैपनीज जेवी और फूजीसिल्वरटेक कंक्रीट प्रा. लि. शामिल हैं। ये समझौते कृषि यंत्र निर्माण, औद्योगिक मशीनरी निर्माण, जल और पर्यावरण अवसंरचना समाधान, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक प्रिंटिंग एवं ग्राफिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े हैं।

कृषि-मशीनरी क्षेत्र की कंपनी है कुबोता
1890 में स्थापित कुबोता कॉर्पोरेशन कृषि एवं औद्योगिक मशीनरी क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज कंपनी है, जिसका मुख्यालय (Kubota Corporation is a global leader in agricultural and industrial machinery, headquartered in Osaka) ओसाका में है। ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, इंजन और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट के साथ-साथ जल प्रबंधन समाधान में इसकी मजबूत पकड़ है। भारत में एस्कॉर्ट्स कुबोता के माध्यम से कंपनी पहले से सक्रिय है और अब यूपी में विनिर्माण विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

ईवी और एयरोस्पेस को मिलेगा बूस्ट
स्पार्क मिंडा समूह की मिंडा कॉर्पोरेशन (Minda Corporation, part of the Spark Minda Group)ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स—मैक्ट्रॉनिक्स, वायरिंग हार्नेस, सेंसर और ईवी समाधान—के क्षेत्र में अग्रणी है। वहीं जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री (जेएई) ऑटोमोबाइल और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए एडवांस कनेक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस समाधान उपलब्ध कराती है।

तकनीकी साझेदारी को मिलेगा बल
नागासे एंड कंपनी के (Collaboration with Nagase & Co) साथ सहयोग से केमिकल्स, एडवांस्ड मैटेरियल्स और मोबिलिटी सॉल्यूशंस में तकनीकी साझेदारी को बल मिलेगा। इन करारों से यूपी में ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स और उच्च स्तरीय कंपोनेंट निर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रिंटिग इंक और कोटिंग में एक्सपर्ट ‘सीको’
सीको एडवांस उच्च गुणवत्ता वाली स्क्रीन प्रिंटिंग इंक और कोटिंग सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है, जिनका उपयोग ऑटोमोटिव डीकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पैनल और औद्योगिक ग्राफिक्स में होता है। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट क्षेत्र में भी निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं।

Explore our articles