spot_img

Lucknow: एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकि विश्वविद्यालय में हुआ शत प्रतिशत पौधरोपण

लखनऊ:(Lucknow) उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पौधों को लगाने के लक्ष्य में शत प्रतिशत पौधरोपण में एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकि विश्वविद्यालय ने अपनी भूमिका निभायी। विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रोफेसर जेपी पाण्डेय, कुलसचिव जीपी सिंह, विभागों के प्रोफेसरों, छात्रों ने तय पौधों को लगाया।

पौधरोपण के रिकार्ड में अपनी भूमिका निभाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्र देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जीवन में एक पौधा अवश्य लगायें, यह सुना करते थे। विश्वविद्यालय की ओर से मौका मिला तो अपनी भी भूमिका का निर्वहन किया गया। पौधरोपण किया गया और साथियों से भी पौधे लगाने के लिए आग्रह किया। जो साथियों ने स्वीकार भी किया।

विश्वविद्यालय के कार्यरत कर्मचारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में विश्वविद्यालय में हरे भरे वृक्ष पर्याप्त संख्या में हैं। वृक्षों की संख्या को बढ़ान के लिए पौधों को लगाते रहना आवश्यक है। इसके लिए राज्य स्तर पर चलाये गये पौधरोपण अभियान में विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उन्होंने भी भागीदारी की। नीम, चीकू, आम, बैर, नाशपत्ती, जामुन, अमरूद, लीची फलदार पौधे लगाए गए।

उप-कुलसचिव डॉ. आरके सिंह ने कहा कि वृक्ष हमें आक्सीजन देते हैं और जिससे शरीर संचालित होता है। आक्सीजन की भरपूर मात्रा से शरीर स्वस्थ्य रहता है। शरीर को भरपूर आक्सीजन देने के लिए सुबह के वक्त हम लोग टहलने निकलते हैं। आज वृक्षों की संख्या कम हुई है और इससे पर्यावरण का संतुलन भी बिगड़ा है। इसी संतुलन को बनाने के लिए बड़ी संख्या में पौधों को लगाने का संकल्प लिया गया है। इसमें विश्वविद्यालय ने अपनी भूमिका निभायी है।

New Delhi : डीपीआईआईटी ने क्राफ्टन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया समझौता

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए उद्योग और...

Explore our articles