spot_img

LONDON: ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या में तीन लोग दोषी करार

लंदन: (LONDON) दक्षिण-पश्चिमी लंदन में एक पब के बाहर पिछले साल भारतीय मूल के व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराया गया है। तीनों आरोपितों को बाद में सजा सुनाई जाएगी। यह जानकारी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरुवार को दी।

पिछले साल 25 जून को हाउनस्लो में स्टेन्स रोड पर स्थित एक पब के पास एक व्यक्ति पड़ा मिला था, जिसकी पहचान कमलजीत सिंह रील (31) के रूप में हुई थी। इसके बाद पब के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस तथा पुलिस के पहुंचने तक व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया था। करमजीत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण चाकू से उसके हृदय पर हमला करना बताया गया था।

लंदन में वुड ग्रीन क्राउन अदालत में बुधवार को सुनवाई के दौरान 33 वर्षीय वेस्ली एंजेल को हत्या का दोषी पाया, जबकि उसके भाई नैथन एंजेल को हत्या के आरोप से बरी किया गया। हालांकि नैथन एक अन्य आरोपित बॉबी डनलेवी (26) की तरह गैर इरादतन हत्या और लूट के षड्यंत्र का आरोप स्वीकार कर चुका है।

Explore our articles