spot_img

London : यूरोप में यहूदी समुदाय के प्रति बढ़ रहा है विरोध

London: Rising Hostility Towards the Jewish Community in Europe

लंदन : (London) ईरान में जारी युद्ध की (ongoing conflict in the Middle East) वजह से यूरोपीय देशों समेत दुनिया की कई जगहों पर एंटी सेमिटिज्म बढ़ रहा है। सोमवार को लंदन में एक यहूदी चैरिटी ट्रस्ट (Jewish charity trust) की चार एंबुलेंस को आग लगा दी गई। हालांकि इसे अभी आतंकी घटना घोषित नहीं किया गया है, लेकिन जांच की जिम्मेदारी काउंटर-टेरर पुलिस को सौंपी गई है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (British Prime Minister Keir Starmer) समेत कई धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना को एक भयावह क्रूर यहूदी विरोधी हमला करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में यहूदी-विरोध के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे समय में हमें एकजुट होकर खड़ा होना बहुत जरूरी है।

Explore our articles