spot_img

London : पीटर मंडेलसन विवाद के बीच ब्रिटिश पीएम स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने दिया इस्तीफा

London: British PM Starmer's Chief of Staff Morgan McSweeney Resigns Amid Peter Mandelson Controversy

लंदन : (London) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (Chief of Staff to British Prime Minister Keir Starmer) मुख्य स्टाफ अधिकारी (चीफ ऑफ स्टाफ) मॉर्गन मैकस्वीनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम ऐसे समय आया है जब प्रधानमंत्री स्टार्मर पर पीटर को अमेरिका में राजदूत नियुक्त करने के फैसले को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

मैकस्वीनी ने एक बयान जारी कर कहा कि मंडेलसन की नियुक्ति के फैसले में उनकी अहम भूमिका रही और वह इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह नियुक्ति गलत साबित हुई और इससे पार्टी, देश तथा राजनीति में लोगों के भरोसे को नुकसान पहुंचा।

पीटर मंडेलसन को 2024 में वॉशिंगटन में ब्रिटेन का राजदूत बनाए जाने का निर्णय हाल के दिनों में विवादों में घिर गया। कुछ दस्तावेजों में मंडेलसन के दिवंगत यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (sex offender Jeffrey Epstein) के साथ संबंधों की सीमा उजागर होने के बाद विपक्ष और मीडिया ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं।

मैकस्वीनी को स्टार्मर का बेहद करीबी सलाहकार माना जाता था और जुलाई 2024 के आम चुनाव में लेबर पार्टी की जीत के प्रमुख रणनीतिकारों में उनकी गिनती होती है। उनके इस्तीफे को स्टार्मर सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह प्रकरण स्टार्मर सरकार के लिए अब तक की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बनता जा रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा है और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है।

हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इस इस्तीफे पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस और तेज हो सकती है।

Explore our articles