spot_img

Lok Sabha Elections : प्रधानमंत्री मोदी आज बस्तर में करेंगे विजय संकल्प रैली का शंखनाद

रायपुर:(Lok Sabha Elections) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में आज (Monday) दोपहर करीब 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विजय संकल्प शंखनाद रैली की शुरुआत करेंगे,जो बस्तर में हो रही है। प्रधानमंत्री बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भानपुरी के आमाबल रैली को संबोधित करेंगे, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं पीएम की रैली को देखते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के 11 संसदीय क्षेत्रों में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

Explore our articles