spot_img

Lok Sabha elections : महिला सम्मान का कांग्रेस का ढकोसला, नहीं बनाया उम्मीदवार

देहरादून : (Dehradun) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति सम्मान करने का केवल ढकोसला करती है। कांग्रेस का राज्य में एक भी महिला को उम्मीदवार न बनाना मातृशक्ति का अपमान किया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जारी बयान में कहा है कि चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए बड़े-बड़े खोखले दावे करती है। जब नारी सम्मान की बात की बात आई तो कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया।

महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में किसी महिला को उम्मीदवार नहीं बनाया है और ना ही 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी महिला को उम्मीदवार बनाया। ठीक 2024 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी महिलाओं का सम्मान से परहेज किया है। उनका कहना है कि भाजपा पांच में से एक लोकसभा सीट पर महिला उम्मीदवार घोषित किया है। चाहे 2014 का लोकसभा चुनाव रहा हो या 2019 लोकसभा चुनाव रहा हो महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा आगे रही।

अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। ऐसे में नारी शक्ति जानती हैं कि भाजपा उनका कितना सम्मान करती है।

New Delhi : ईडी ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉयल एस्टेट ग्रुप पर की छापेमारी

नई दिल्ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने 32.67 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी, चेक बाउंस और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

Explore our articles