spot_img

Lok Sabha elections : अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान

झारखंड में सर्वाधिक, बिहार में सबसे कम मतदान
नई दिल्ली : (New Delhi)
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 57 संसदीय सीटों पर आज मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 49.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। झारखंड में सर्वाधिक 60.14 प्रतिशत जबकि बिहार में सबसे कम 42.95 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में 42.95 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 52.61 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 58.41 प्रतिशत, झारखंड में 60.14 प्रतिशत, ओडिशा में 49.77 प्रतिशत, पंजाब में 46.38 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 46.83 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 58.46 प्रतिशत मतदान रहा।

ओडिशा राज्य विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 49.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है, जिनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles