spot_img

Lima : दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में दो नावें अमेजन नदी में डूबी, 12 की मौत

लीमा : (Lima) दक्षिण अमेरिकी देश पेरू (Amazon River in Peru) में अमेजन नदी के पास सोमवार को अचानक भूस्खलन होने दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं। इस हादसे में कम से कम तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा नदी के तटीय उकायाली क्षेत्र में हुआ।

ग्राउंड न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से संचालित एक समाचार एजेंसी ने कहा कि पेरू के पुलिस विभाग (Peruvian police department) ने इसकी पुष्टि की है। इन दो यात्री नावों में चिकित्सक और कई आदिवासी परिवार सवार थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग लापता हैं। पेरू के राष्ट्रीय आपात केंद्र (Peru’s National Emergency Center) ने कहा कि राहत और बचाव अभियान में हेलिकॉप्टर को शामिल किया है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles