spot_img

जीवन ऊर्जा: किसी-किसी दुख के पीछे, एक बड़ा सुख छुपा होता है

राजेश खन्ना एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और राजनेता थे जिन्होंने हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनका जन्म 29 दिसंबर, 1942 में हुआ था। उन्हें “हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार” कहा जाता है। उन्होंने 1969 और 1971 के बीच रिकॉर्ड 15 सोलो हीरो सफल फिल्मों में लगातार अभिनय किया। 1970 और 1980 के दशक में वे हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता थे। उनकी प्रशंसा में चार बीएफजेए पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं, और 2013 में, उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनका निधन 18 जुलाई, 2012 में हुआ था।

जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं। लोग जिंदगी का सबसे छोटा, सबसे कीमती लब्ज़ भूल गए हैं, प्यार। जिसमे इंसान की भलाई हो वो काम कभी बुरा नहीं होता। इस दुनिया में जब तक भलाई रपये और पैसे से न तौली जाए, वो भला नहीं कहलती। मौत तो एक पल है। जिसका दिल गम की तन्हाइयों में उजाड़ गया हो, वो बहार से कितना ही सेहतमंद लगता हो, लेकिन अंदर से तो बीमार ही रहता है। खुश रहना कितना सरल है, लेकिन सरल होना इतना कठिन है। कब, कौन, कैसे उठेगा, ये कोई नहीं बता सकता है। हम आने वाले गम को खींच तान कर आज की खुशी पे ले आते हैं, और उस खुशी में जहर घोल देते हैं। किसी बड़ी खुशी के इंतजार में, हम ये छोटे छोटे खुशियों के मौके खो देते हैं। अकल से सिर्फ नक्शे बन सकते हैं, इमारतें नहीं। एक छोटा सा ज़ख़्म बहुत गहरा दाग बन सकता है। आदमी जितना शरीफ होता है, उतना ही शैतान भी बन सकता है। बारिश की बूंदों से डरने वाले तूफान का मुकाबला नहीं कर सकते। मैं मरने से पहले मरना नहीं चाहता। जिंदगी का कोई भी रास्ता एक दम सीधा तो नहीं होता है, कहीं ना कहीं मोड़ तो जरूर आता है। इस दुनिया में दो टांग वाला जानवर सबसे खतरनाक जानवर है। इंसान बदल जाते हैं, इंसानों के नाम नहीं बदलते। जियो तो सबके लिए, मरो तो सबके लिए। बड़ा आदमी तो वो होता है जो दूसरों को छोटा नहीं समझता। अगर भूलने से रिश्ते नाते टूट सकते हैं, तो इस दुनिया में ना प्यार होता, न नफ़रत होती और न दर्द होता। किसी-किसी दुख के पीछे, एक बड़ा सुख छुपा होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles