लेह : भारतीय जनता पार्टी ने लद्दाख लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से ताशी ग्यालसन की उम्मीदवारी की घोषणा की है। बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को इस बार टिकट नहीं दी। हालांकि संसद में अपने पहले भाषण के बाद जामयांग पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गए।


