spot_img

Latur : लातूर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत

लातूर : मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक घटना में टेम्पो में ले जाई जा रही नौ भेड़ों की भी मौत हो गई।

लातूर तहसील में शुक्रवार रात सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा जोड़ जावला गांव के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार कलंब की ओर जा रहे थे।

उप निरीक्षक नंदकिशोर कांबले ने बताया कि गेटगांव पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को लातूर के सरकारी अस्पताल ले गई।

पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इससे कुछ घंटे पहले अहमदपुर तहसील के शिरूर ताजबंद-मुखेड़ पर ओमरगा पाटी के पास इसी तरह की दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हामिद चंदूलाल सैय्यद (45) और आनंद गोविंदराव कदम के रूप में हुई है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles