spot_img

Latur : लातूर में 228 बीएसएफ कैडेट के लिए दीक्षांत समारोह

लातूर: (Latur) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम 228 कैडेट ने महाराष्ट्र के लातूर में 44 सप्ताह का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा होने पर पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।चाकुर में बीएसएफ के सहायक प्रशिक्षण केंद्र में कैडेट ने प्रशिक्षण लिया। अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ महानिरीक्षक सुरेशचंद यादव ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज परेड ग्राउंड में पासिंग आउट परेड की समीक्षा की।उन्होंने कहा कि कैडेट को शारीरिक दक्षता, हथियारों और गोला-बारूद को संभालने, फील्डक्राफ्ट, मैप रीडिंग, फील्ड इंजीनियरिंग, आंतरिक सुरक्षा कर्तव्य, सीमा प्रबंधन, कानून और मानवाधिकारों संबंधी मुद्दों के लिए प्रशिक्षित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles