spot_img

Latehar: लातेहार में अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

लातेहार: (Latehar) लातेहार पुलिस (Latehar police) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच किलोग्राम 600 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफीम तस्कर राजकुमार उरांव चतरा जिले के लावालॉन्ग का रहने वाला है। बरामद अफीम की कीमत लगभग 10 लाख रुपए मानी जा रही है।

रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार के डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अफीम तस्कर अवैध अफीम की तस्करी के लिए चंदवा की ओर आने वाले हैं। सूचना के बाद एसपी के द्वारा अफीम तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया।

टीम के सदस्यों ने एसपी के निर्देश पर छापामारी की। इसी दौरान चंदवा बाजार में एक दुकान के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति मिला। जब उससे पूछताछ की गई और उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग में से लगभग 5 किलोग्राम 600 ग्राम अफीम बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्कर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की योजना बना रही है। अफीम तस्कर के गिरफ्तारी के लिए चलाए गए छापामारी अभियान में डीएसपी अरविंद कुमार के अलावे पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार , सब इंस्पेक्टर शशि कुमार, रविंद्र कुमार आदि पुलिस अधिकारियों के भूमिका महत्वपूर्ण रही।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles