spot_img

Kuwait City: : ईरान ने की कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन की बौछार

Kuwait City: Iran Launches Barrage of Drones at Kuwait International Airport

फ्यूल स्टोरेज टैंकों में लगी भीषण आग
कुवैत सिटी : (Kuwait City)
कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बुधवार को बताया कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kuwait International Airport) पर ड्रोन से हमला किया गया। इससे फ्यूल स्टोरेज टैंकों में भीषण आग लग गई। इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गल्फ न्यूज के दुबई कार्यालय से साझा की गई रिपोर्ट के अनुसार सिविल एविएशन अथॉरिटी (Civil Aviation Authority) के आधिकारिक प्रवक्ता अब्दुल्ला अल राजही ने कहा कि यह हमला ईरान और उसके समर्थक सशस्त्र समूहों ने किया। उन्होंने इसे हवाई अड्डे पर “खुला हमला” बताया। उन्होंने बताया कि ड्रोन ने कुवैत एविएशन फ्यूल कंपनी (Kuwait Aviation Fuel Company) के फ्यूल टैंकों को निशाना बनाया। इससे उस जगह पर भीषण आग लग गई। हालात को नियंत्रण में करने के लिए तुरंत आपातकाल बलों को भेजा गया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि नुकसान सिर्फ सामान का हुआ है।

Explore our articles