spot_img

Kushinagar : उत्तर प्रदेश में माफिया मांग रहे हैं जान की भीख – ब्रजेश पाठक

कुशीनगर: (Kushinagar) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कुशीनगर के कसया में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। उनकी जगह अब जेल में है। 25 हजार से अधिक मुकादमा दर्ज किया गया है। योगीराज में माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार किरण जायसवाल को जीताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हर शहरी गरीब को पक्का मकान मोदी व योगी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को शौचालय दिया। माता-बहन व बुजुर्ग का सम्मान किया। 2014 से लगातार मोदी व 2017 से योगी की सरकार चल रही है। सरकार ने घोटालों को समाप्त कर योजनाओं का सीधा लाभ जनता को देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। निकायों में घर-घर जल पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले घर में बड़ी बीमारी पर गहना बिकता था, अब आयुष्मान भारत से 5 लाख की सहायता मिल रही है। 14 जिलों को छोड़ हर जिले में मेडिकल कालेज बन गया है। किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया। जनधन खाते में 1000 भेजकर भुखमरी से मौत की घटनाओं को रोका गया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 से पहले अयोध्या में मन्दिर बन जायेगा। अयोध्या में भव्य मंदिर इस सदी का अद्भुत काम है।

कहा कि अनुच्छेद-370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य कर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। एक कतरा खून जम्मू में नही गिरा। भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए चिंता की ट्रिपल तलाक कानून बनाकर उनको सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।सभा को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, जिला प्रभारी रमेश सिंह, विधायक पी एन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

Raipur : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कर्नाटक बना ओवरऑल चैंपियन

रायपुर : (Raipur) पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी (Former World Junior Champion Komalika Bari of Jharkhand) ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब...

Explore our articles