spot_img

Kupwara: कुपवाड़ा में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

कुपवाड़ा:(Kupwara) कुपवाड़ा जिले (Kupwara district) में नियंत्रण रेखा के पार से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे आतंकियों के एक समूह में से सुरक्षाबलों ने दो को मार गिराया।

बताया गया है कि गुरुवार सुबह तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों ने देखा कि आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा है। सेना ने उन्हें ललकारा और वापस लौटने की चेतावनी दी। लेकिन आतंकी चेतावनी को अनसुना कर भारतीय सीमा की तरफ बढ़ते रहे। इसी बीच सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए हैं। बाकी भाग निकले। सेना पूरे इलाके की तलाशी ले रही है।

Mumbai : आरबीआई ने मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द

मुंबई : (Mumbai) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) (Reserve Bank of India) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द (Sarvodaya Co-operative...

Explore our articles