कुल्लू:(Kullu) थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला मंगलवार देर शाम उस दौरान सामने आया जब पुलिस भुंतर एसबीआई के समीप गश्त पर थी। वहां मौजूद युवक पुलिस को देखकर घबरा गया ओर छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन (चिटटा) की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गोपाल (22) पुत्र बल बहादूर निवासी सुरकेत डाकघर, तहसील तथा जिला जुमला, नेपाल हाल किरायेदार तेगुवेहड़, भून्तर ज़िला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


