कुआलालंपुर: (KUALA LUMPUR) भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एच एस प्रणय ने इंडोनेशिया के चिको ओरा द्वि वार्डोयो को हराकर मलेशिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने एक घंटे चार मिनट तक चला मुकाबला 21 . 9, 15 . 21, 21 . 16 से जीता ।
अब उनका सामना मलेशिया के एंग जी योंग या जापान के कोडाइ नाराओका से होगा ।वहीं राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को प्री क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया की गैब्रियला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने हरा दिया ।दुनिया में 16वें नंबर की भारतीय जोड़ी को 14वीं रैंकिंग वाली स्टोएवा बहनों ने 21 . 13, 15 . 21, 21 . 17 से मात दी ।


