spot_img

Kuala Lumpur : कंबोडिया और थाईलैंड ‘तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम’ पर सहमत

कुआलालंपुर : (Kuala Lumpur) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim) ने सोमवार को कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड स्थानीय समयानुसार मध्यरात्रि (सोमवार दोपहर 12 बजे पूर्वी समय) से ‘तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम’ पर सहमत हो गए हैं। यह घोषणा दोनों देशों की लंही विवादित सीमा पर कई दिनों से चल रही झड़पों के बाद कही गयी।

मलेशिया के समाचार पत्र ‘द स्टार’ ने प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Prime Minister Anwar Ibrahim) के हवाले से कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्धविराम वार्ता में बनी सहमति की घोषणा की। मलेशिया के अनुसार, दोनों देश 29 जुलाई को कंबोडियाई और थाई पक्षों के क्षेत्रीय कमांडरों की एक बैठक करेंगे।

युद्धविराम वार्ता के लिए मलेशिया पहुंचे कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई (Prime Minister Phumtham Vechayachai) ने राजधानी कुआलालंपुर के दक्षिण में पुत्रजया स्थित प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर सीमा पर हालिया झड़प शुरू करने का आरोप लगाया। थाई और कंबोडियाई अधिकारियों के अनुसार, इस लड़ाई में कम से कम 35 लोग मारे गए हैं और 200 से अधिक घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद दशकों पुराना है। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ने युद्धविराम वार्ता में पर्यवेक्षकों की सहायता की भी पेशकश की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं को चेतावनी दी थी कि अगर यह सीमा संघर्ष जारी रहा तो वह दोनों देशों के साथ व्यापार समझौता नहीं करेंगे।

New Delhi : सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ...

Explore our articles