spot_img

Kozhikode: केरल के कोझिकोड में कपड़े की दुकान में भीषण आग लगी

Kozhikode

कोझिकोड:(Kozhikode) केरल के कोझिकोड जिले (Kerala’s Kozhikode district) में शनिवार सुबह कपड़े की एक दुकान में भीषण आग लग गई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आग बहुमंजिला दुकान की तीसरी मंजिल पर लगी, जिसकी चपेट में आने से भूतल पर खड़े कुछ वाहन भी जल गए। बाद में दमकल और राहत कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत की ऊपरी मंजिल से आग की लपटें और घना धुआं निकलता देख दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।”

Explore our articles