spot_img

Kota : पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या

Kota: Wife beaten to death with sticks

कोटा: (Kota) कोटा में पति ने पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। पति से परेशान महिला एक महीने पहले ही ससुराल लौटी थी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना उद्योगनगर थाना इलाके के बॉम्बे योजना की शनिवार शाम की है।जानकारी के अनुसार अजय नायक(26) की शादी चार साल पहले 2019 में बूंदी के बसौली की रहने वाली लक्ष्मी (24) के साथ हुई थी। लक्ष्मी के परिवार का आरोप है कि शादी के करीब 6 महीने बाद से ही उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था। आए दिन मारपीट की जाती थी।लक्ष्मी के चचेरे भाई रवि ने बताया- शनिवार देर शाम 6.30 बजे अजय ने कमरे में बंद करके लक्ष्मी को बेरहमी से पीटा। इससे उसके शरीर पर आधा दर्जन से ज्यादा चोट आई। मारपीट के कारण देर रात जब लक्ष्मी की तबीयत खराब हुई तो ससुराल वाले उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह 6 बजे लक्ष्मी के ससुर पप्पूलाल ने फोन कर बताया कि बहू के साथ बेटे ने मारपीट की थी। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद घरवाले बसौली से कोटा पहुंचे। घरवालों ने अजय, उसकी बहन और मां सुशीला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles