spot_img

Kota : डिजिटल टूल डिवाइस से लग्जरी कारों को चुराने वाला गिरोह पकडा

कोटा : कोटा शहर पुलिस ने लग्जरी कारों को डिजिटल तकनीक से चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकडा है।

शहर पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि लग्जरी वाहन चोर गिरोह के सरगना शेरसिंह उर्फ शेरु उर्फ रतनसिंह धाधरैन को उसके दो अन्य साथियों के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उससे वाहन चोरी में प्रयुक्त मारुती एस एंड क्रोस कार भी बरामद की है। शेरसिह पर राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में लूट, चोरी, वाहन चोरी, डकैती आदि के 4 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि शेरसिंह बयाना थाने का कुख्यात हार्डकोर अपराधी है। इस पर उत्तरप्रदेश के मथुरा, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद एंव मध्यप्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, इन्दौर राजस्थान के भरतपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, दौसा, कोटा शहर, भीलवाङा, जीआरपी कोटा एंव सवाईमाधोपुर आदि थानो में 1995 से अब तक वाहन चोरी, लूट, हत्या का प्रयास, राजकार्य में बाधा, फरारी, डकैती सहित आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज है। पुलिस को चकमा देकर शेरसिंह कई बार पुलिस कस्टडी से भाग चुका है। शेर सिंह अपने गिरोह के साथी सदस्यो को हाईटेक कार चोरी करने की ट्रेनिंग दे चुका है। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन से आता है। महंगी कार की चोरी करने चंद मिनटों में हाई सिक्योरिटी लाँक तोड़ कर महंगी कारें उड़ा ले जाता है।

शेरसिंह ने कोटा शहर की जीवनशैली से प्रभावित होकर लग्जरी कारों की चोरी करने के लिये कोटा को चुना। महंगी लग्जरी गाड़ियों को चोरी करने के बाद कानपुर और लखनऊ जैसे शहरों में बेचता था। गिरफ्तार शेरसिंह व अन्य अभियुक्तो से पुछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है। उन्होंने बताया कि टीम की मेहनत पर पुलिस महानिदेशक राजस्थान, अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा राजस्थान, महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान, पुलिस महानिरीक्षक कोटा रेन्ज द्वारा प्रशंसा की है। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा राजस्थान द्वारा टीम को 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की है।

6 अप्रैल को चुराई थी टाटा हैरियर-

तलवंडी निवासी अक्षित गुप्ता ने टाटा हैरियर कार आरजे 20 सीजे 2466 को 6 अप्रेल को 2023 को मध्यरात्री को चोरी होने की रिपोर्ट पेश की जिस पर प्रकरण संख्या 93/2023 धारा 379 भादस थाना जवाहर नगर में दर्ज है। शेर सिंह अपने सदस्यो के साथ पॉश इलाकों में महंगी और लग्जरी कार को टारगेट करता है। वह डिजीटल टूल डिवाईस से कार को अनलॉक करने में माहिर है। आधुनिक टाटा हैरियर बीएस-6 मॉडल की कार का दरवाजा तोडने के लिए मास्टर की, स्क्रू ड्राईवर, हैण्ड ग्राईण्डर का इस्तेमाल करता है। उन्होंने बताया कि तकनीक का फायदा उठाकर शेर सिंह अपने गिरोह के साथ मिलकर आधुनिक वाहनो की चोरी करता है। वाहन चोरी में काम आने वाली डिजिटल डिवाईस सहित अनेक उपकरण व फर्जी नम्बर प्लेटें बरामद की है।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles