spot_img

Korba/Janjgir-Champa : राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाया रूद्राक्ष का पौधा

कोरबा/जांजगीर-चांपा : (Korba/Janjgir-Champa) राज्यपाल रमेन डेका ने आज जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष के पौधे का पौधरोपण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका कलेक्टोरट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना, एडीसी स्क्वा. लीडर निशांत कुमार, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्टोरेट परिसर में ग्राम रहसबेड़ा अकलतरा निवासी धनवा खांडे एवं ग्राम मुरलीडीह निवासी निरंजन सूर्यवंशी को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान किया। साथ ही उन्होंने श्रीमती सुमित्रा बाई मेहर, दिनेश कश्यप को टीबी का पोषण आहार किट वितरण किया। उन्होंने निःक्षय निरामय मित्र प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles