spot_img

Korba: टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार,बाइक चालक की मौत

कोरबा:(Korba) जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सेन्द्रीपाली में दर्दनाक हादसा हो गया ,जिसमें एक बाईक चालक की मौत हो गयी है। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोनबिर्रा से लगे सेन्द्रीपाली घटना स्थल रेशम केंद्र में आज (रविवार)सुबह ग्राम के ही ताराचंद अग्रवाल, उम्र 60 वर्ष अपने किसी कार्य से बाइक से निकले थे। सेन्द्रीपाली में उसके ऊपर 11 के.व्ही हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर पड़ा। जमीन गीली थी,जिससे करंट का प्रवाह जमीन के साथ उसके बाइक और शरीर पर हो गया। जिससे बाइक जलने लगी और हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से उस व्यक्ति की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गयी।

Explore our articles