spot_img

Kondagaon : चलती बस में लगी भीषण आग, खिड़की से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

कोण्डागांव: (Kondagaon ) जिला कोण्डागांव के थाना केशकाल अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में मंगलवार तड़के 4 बजे एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई और अफरा तफरी मच गई। जलती बस से जान बचाने यात्री बस से कूदे। वहीं आग की चपेट में आने से दो महिला और तीन पुरुष झुलस गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर केशकाल में डिपो के पास रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही महिंद्रा की यात्री बस में तड़के 4 बजे आग लगने से यात्रियों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई। चालक ने वाहन रोका तो सभी यात्री अपनी जान बचाने बस से खिड़की तोड़कर कूदने लगे। बस में आग इतनी जबरदस्त थी की देखते ही देखते ही यात्रियों के लाखों के सामान के साथ पूरी बस जलकर खाक हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची और बचाव कार्य में लगी। आग में दो महिला और तीन पुरुष झुलस गए हैं। जिन्हें नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना कैसी घटी इसका पता नहीं लग पाया है, फिलहाल यात्री डरे और सहमे हुए हैं।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles