Kondagaon : भूमि अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाइजेशन एवं प्रबंधन हेतू कोण्डागांव जिला राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू के हाथों सम्मानित

0
108

कोण्डागांव : भूमि अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाइजेशन और प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के द्वारा कोण्डागांव जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा देश के 75 जिलों को भूमि सम्मान प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया, जिसमें कोण्डागांव जिला भी शामिल है।

डिजिटल इंडिया लैंड रिकार्ड मॉनिटरिंग प्रोग्राम के अंतर्गत केन्द्र सरकार के संसाधन एवं पंचायत विभाग द्वारा भूमि के अभिलेखों के संपूर्ण डिजिटाइजेशन तथा बेहतर प्रबंधन के लिए सम्मान प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राजस्व सचिव और संचालक द्वारा यह पुरस्कार प्राप्त किया गया। कोंडागांव जिले की ओर से यह सम्मान संयुक्त कलेक्टर मनोज केसरिया द्वारा प्राप्त किया गया।