spot_img

Kollam : केरल में व्यक्ति ने अपनी चिता सजाकर आत्महत्या की

कोल्लम: (Kollam) केरल में कोल्लम जिले के पुथुर में 68 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी चिता सजाने के बाद उसमें कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मरनाड के मूल निवासी विजयकुमार का जला हुआ शव उनके पैतृक घर में मिला।पुलिस ने बताया कि मृतक किसी बीमारी से पीड़ित था और कुछ समय से काम पर नहीं जा पा रहा था।इस संपत्ति में बने एक घर में अकली रह रही उनकी बहन ने आधीरात को आग देखी तो सोचा कि किसी लकड़ी ने आग पकड़ ली होगी।

पुलिस ने बताया कि उसने (बहन) पड़ोस में रहने वाले एक अन्य रिश्तेदार की मदद से आग बुझाई। सुबह उन्हें शव मिला। कथित तौर पर विजयकुमार द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है।उन्होंने बताया कि अपने मित्र को लिखे पत्र में विजय ने कहा कि वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है क्योंकि वह अपने स्वास्थ्य के कारण अब काम करने में असमर्थ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles